फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A confluence of faith, enthusiasm and bravery was seen in Nagar Kirtan

Amroha News: नगर कीर्तन में दिखा आस्था, उत्साह और शौर्य का संगम

Mon, 20 Jan 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A confluence of faith, enthusiasm and bravery was seen in Nagar Kirtan
नौगांवा सादात के गांव खंडसाल कला में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंचप्यारे। स्रोत सभा
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रविवार को निकाले गए नगर कीर्तन में आस्था, उत्साह और शौर्य का संगम दिखा। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बैंड बाजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। मार्ग में गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। लोगों ने प्रसाद वितरित किया।

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रविवार को धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा खंडसाल कलां से शुरू हुआ, जिसमें पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी सहित नगर कीर्तन अलीपुरा कलां, चमरूआ, चकारसी, टंडेरा होते हुए खंडसाल गुरुद्वारा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। कीर्तन में रुद्रपुर से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पंजाब से आए हुए मिलिट्री बैंड ने संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

रास्ते में भी गतका पार्टी के कलाकार करतब दिखाते हुए चल रहे थे। उनके आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सिख समुदाय के लोग सतनाम सतनाम वाहे गुरु का उद्घोष करते चल रहे थे। फूलों से सजाए गए भव्य वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब को रखा गया। उसके आगे जल का छिड़काव, रास्ता साफ करते और फूल बरसाते हुए लोग चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में ब्लॉक प्रमुख सरदार गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, ज्ञानी प्रवीण सिंह, सरदार मोहन सिंह, सरदार दलजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह ढिल्लो, सरदार सेवा सिंह ढिल्लों, हनी सिंह, सरदार प्रहलाद सिंह ढिल्लो, सरदार ज्ञानेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed