{"_id":"64121dee5e2d814f2e031f14","slug":"a-case-was-registered-against-15-people-after-breaking-into-the-farmers-house-jpnagar-news-c-15-1-85723-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान के घर में घुसकर की मारपीट, 15 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान के घर में घुसकर की मारपीट, 15 लोगों पर केस दर्ज
Thu, 16 Mar 2023 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव बंबूगढ़ पंडकी में अनुसूचित जाति के किसान के घर में घुसकर दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पुलिस ने छह दिन बाद मामले में पंद्रह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव में अनुसूचित जाति के सगुआ का परिवार रहता है। उनकी पत्नी नन्हीं का आरोप है कि 8 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी। तभी कुछ लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। विरोध करने पर बेटे विशाल, दिनेश और नीरज को लहूलुहान कर दिया। बचाव करने पर नन्हीं को भी बुरी तरह पीटा। मां और तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीओ सिटी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में नन्ही की तहरीर पर मोहल्ले के ही रहने वाले गौरव, शिवम, पंकज, ठाकुर, आकाश सैनी, कपिल, रोहित और मोहल्ला बदावाला निवासी आकाश, अभिषेक, मनीष, आकाश, मोहल्ला सिरसागढ़ का रहने वाला अरविंद, मोहल्ला खालसा के रहने वाला अजय और बंबूगढ़ के रहने वाले आशीष समेत 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
सीओ ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 427, 504, 323 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)द और 3(1)घ एवं 3(2)व के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।