फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A bull picked up and threw a woman who was going to dump garbage, injuring her

Amroha News: कूड़ा डालने जा रही महिला को सांड़ ने उठाकर पटका, घायल

Sun, 01 Dec 2024 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
A bull picked up and threw a woman who was going to dump garbage, injuring her
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव सिमथला में कूड़ा डालने जा रही महिला पर पीछे से सांड़ ने हमला कर दिया। महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह घायल हो गई। शोर सुन दौड़कर पहुंचे लोगों ने सांड़ को भगाकर महिला को बचाया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ग्रामीणों ने हिंसक सांड़ पकड़वाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव सिमथला निवासी किसान राजवीर सिंह की पत्नी शीला रविवार सुबह घर का कूड़ा खेत पर डालने जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया। यह देखकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। महिला को गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। हिंसक सांड़ के हमले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हिंसक पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। वहीं, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि हिंसक पशुओं को अभियान चलाकर पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग
गजरौला।
भाकियू संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार को नगर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या जिले में विकराल होती जा रही है। जिला प्रशासन गोवंशीय पशुओं को गोशालाओं में भेजने के झूठे दावे पेश कर रहा है। छुट्टा पशु गेहूं की फसल काे चौपट कर रहे हैं। छुट्टा पशु फसलों की रखवाली कर रहे किसानों पर हमला कर रहे हैं। इससे किसानों में रोष है। जल्द ही पशुओं को पकड़वाकर गोशाला नहीं भिजवाया गया तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त दरोगा ओमप्रकाश सिंह को प्रदेश सचिव बनाया। इस दौरान विजयवीर सिंह, अरुण सिद्धू, चंद्रपाल सिंह, रवि चौधरी, मयंक चौधरी, इमरान मंसूरी, चौधरी चरण सिंह,महबूब मंसूरी, हिमांशु वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed