{"_id":"6842060565949e48740aafed","slug":"a-bull-entered-the-house-trampled-and-killed-a-woman-sleeping-on-a-cot-in-the-courtyard-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141276-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसा सांड़, आंगन में चारपाई पर सो रही महिला को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसा सांड़, आंगन में चारपाई पर सो रही महिला को पटककर मार डाला
Fri, 06 Jun 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
गांव दमगड़ा में बृहस्पतिवार तड़के एक घर में सांड़ घुस गया। सांड़ ने आंगन मेंं चारपाई पर सो रहीं विद्यावती (50) को सींगों पर उठाकर ऐसा पटका की उनकी मौत हो गई। वह किसान हजारी लाल की पत्नी थीं। हजारी लाल के ग्रामीण परिवेश के घर में दरवाजे नहीं हैं। गर्मी के कारण परिवार के ज्यादातर सदस्य आंगन में चारपाई बिछाकर सोते हैं। बुधवार की रात भी परिवार के लोग इसी तरह सोए थे।
बृहस्पतिवार भोर में किसी समय सांड़ किसान के घर में घुस आया। परिजनों को पता चलने से पहले ही सांड़ ने सोते समय विद्यावती पर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने पर पति हजारी लाल की आंख खुली। वह अपनी पत्नी को बचाने दौड़े तो सांड़ उन पर भी हमलावर हो गया। आसपास के लोगों ने डंडे लेकर सांड़ को भगाया। इस बीच सांड़ के पटकने से विद्यावती की जान चली गई।
जीवन की उम्मीद में परिजन विद्यावती को अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
दुख में घिरे परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। विद्यावती की चार बेटियां और तीन बेटे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के हवाले से छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा फिर उठाया है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि अभियान चलाकर सांड़ों को पकड़वाया जाएगा।