{"_id":"691103e5a7952a8e080022bd","slug":"a-boy-and-a-woman-died-of-fever-in-hasanpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-151224-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में बुखार से बालक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में बुखार से बालक और महिला की मौत
Mon, 10 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। बुखार से क्षेत्र निवासी ध्रुव (11) और महिला रेखा (26) की मौत हो गई। ध्रुव परिवार का इकलौता बेटा था। वह परिवार के साथ हरियाणा में रहता था और वहीं पर उसका इलाज चल रहा था।
गांव मंगरौला निवासी ओमदत्त गुर्जर हरियाणा की एक फैक्टरी में काम करते हैं और वहीं पर परिवार के साथ रहते थे। चार दिन पहले उनके बेटे ध्रुव को बुखार आया था। शनिवार की रात को सोनीपत के एक अस्पताल में ध्रुव की मौत हो गई। रविवार को ध्रुव का शव गांव मंगरौला लाया गया जहां से गंगाघाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। ध्रुव परिवार में इकलौता बेटा था और कक्षा पांच में पढ़ता था। ध्रुव के अलावा परिवार के एक बहन भी है।
उधर, गांव बागडपुर मुंजप्ता में राजेश की पत्नी रेखा को शनिवार शाम बुखार आया। डायरिया की भी शिकायत हुई। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। सकतपुर के एक निजी अस्पताल में भी सुधार न होने पर परिजन महिला को मेरठ ले गए जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगरौला वाले बच्चे की मौत हरियाणा में हुई है, जबकि बागड़पुर मुंजप्ता निवासी महिला की मौत की कोई जानकारी नहीं है। ऐसा कोई मरीज सीएचसी नहीं लाया गया है।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंगरौला निवासी ओमदत्त गुर्जर हरियाणा की एक फैक्टरी में काम करते हैं और वहीं पर परिवार के साथ रहते थे। चार दिन पहले उनके बेटे ध्रुव को बुखार आया था। शनिवार की रात को सोनीपत के एक अस्पताल में ध्रुव की मौत हो गई। रविवार को ध्रुव का शव गांव मंगरौला लाया गया जहां से गंगाघाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। ध्रुव परिवार में इकलौता बेटा था और कक्षा पांच में पढ़ता था। ध्रुव के अलावा परिवार के एक बहन भी है।
विज्ञापन
उधर, गांव बागडपुर मुंजप्ता में राजेश की पत्नी रेखा को शनिवार शाम बुखार आया। डायरिया की भी शिकायत हुई। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। सकतपुर के एक निजी अस्पताल में भी सुधार न होने पर परिजन महिला को मेरठ ले गए जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगरौला वाले बच्चे की मौत हरियाणा में हुई है, जबकि बागड़पुर मुंजप्ता निवासी महिला की मौत की कोई जानकारी नहीं है। ऐसा कोई मरीज सीएचसी नहीं लाया गया है।
विज्ञापन