फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A bag containing Rs 1 lakh stolen from a collection agent's bike

Amroha News: कलेक्शन एजेंट की बाइक से एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Thu, 19 Dec 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
A bag containing Rs 1 lakh stolen from a collection agent's bike
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

सड़क किनारे लघुशंका करते समय कलेक्शन एजेंट की बाइक पर रखा एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। कलेक्शन एजेंट ने पहले लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घटना संदिग्ध निकली। बाद में पीड़ित कलेक्शन एजेंट ने हकीकत बताते हुए चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गजरौला निवासी राहुल कुमार समूह के बैंक में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वह रोजाना क्षेत्र के गांवों में जाकर किश्त के रुपये एकत्र करके उसे बैंक ले जाकर जमा करता है। बुधवार की दोपहर को वह क्षेत्र के गांव लुहारी खादर की दिशा से कई गांवों से कैश एकत्र करके बाइक पर सवार होकर हसनपुर जा रहा था। गांव करनखाल व हसनपुर के बीच में बंद पड़ी पनीर की फैक्टरी के नजदीक बाइक खड़ी करके कलेक्शन एजेंट राहुल लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन

तभी दो बाइकों पर सवार पांच लोग वहां पहुचे और बाइक पर रखा रुपये से भरा बैग चोरी कर भाग निकले। पीड़ित कलेक्शन एजेंट लघुशंका करके वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए। उसकी बाइक से बैग गायब था। उसमें एक लाख रुपये और टैबलेट रखा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कलेक्शन एजेंट को साथ लेकर पुलिस ने उसी स्थान पर पहुंची जहां घटना हुई थी। समूह के बैंक प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने बताया कि कलेक्शन एजेंट से एक लाख से अधिक की चोरी होने की जानकारी मिली है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed