{"_id":"66a98f6babf72bcad00dd716","slug":"a-5-year-old-boy-going-to-madrasa-was-attacked-by-a-bull-his-condition-is-critical-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-123032-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मदरसे में पढ़ने जा रहे पांच साल के मासूम पर सांड़ ने किया हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मदरसे में पढ़ने जा रहे पांच साल के मासूम पर सांड़ ने किया हमला, हालत नाजुक
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। मोहल्ले में ही स्थित मदरसे में पढ़ने जा रहे पांच साल के मासूम मोहम्मद शाद पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर मेरठ रेफर किया गया है। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ढबारसी निवासी इमरान का बेटा मोहम्मद शाद सोमवार की सुबह को मोहल्ले में स्थित मदरसे में पढ़ने जा रहा था। अचानक रास्ते में सांड़ ने हमला कर किया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ पहुंच गए। लाठी-डंडों से सांड़ को दूर तक दौड़कर बच्चे को बचाया। घायल बच्चे को परिजनों ने घायल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए किया रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पास में ही गौशाला होने की के बावजूद भी हिंसक सांड आबादी में और जंगल में घूम रहे हैं। इन्हें पकड़ कर गोशाला भिजवाया जाए। एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि हिंसक सांड़ों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। जहां भी हैं। पकड़कर सभी को संरक्षित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-- --