फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   98 people duped people of Rs 4.5 crore by promising to buy cars and use them in government offices and travel agencies in Delhi.

Amroha News: कार खरीदकर सरकारी दफ्तरों व दिल्ली की ट्रेवल एजेंसियों में लगाने का झांसा देकर 98 लोगों ने 4.5 करोड़ हड़पे

Fri, 13 Feb 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
98 people duped people of Rs 4.5 crore by promising to buy cars and use them in government offices and travel agencies in Delhi.
अमरोहा। शहर के एक कार कारोबारी ने नई कार खरीदकर सरकारी दफ्तर और दिल्ली की ट्रेवल एजेंसियों में किराए पर लगाने का झांसा देकर 98 लोगों से 4.61 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद में रहने वाले मोहम्मद अजहर हैंडलूम कारोबारी हैं। उनका आरोप है कि साल 2022 में उनकी मुलाकात नगर के बिजनौर रोड निवासी कार कारोबारी से हुई थी। उसने अजहर को झांसे में लेकर लखनऊ सचिवालय के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में किराए पर कार लगवाने का झांसा दिया। कार खरीद कर सरकारी दफ्तरों में लगवाने पर हर महीने किराए पर रुपये दिलाने की बात कही थी। कारोबारी अजहर ने पहले 20 लाख रुपये दे दिए। आरोपी कार कारोबारी के साथ तीन लोग और शामिल हैं। अजहर को भरोसे में लेने के लिए आरोपियों ने पहले मुनाफे के तौर पर रुपये भी दिए। इसके बाद अजहर से और लोगों के रुपये कारोबार में लगाने का झांसा दिया। लिहाजा अजहर, मोहम्मद आसिफ, सुब्हान समेत करीब 98 लोगों के 5.61 करोड़ रुपये लेकर कारोबार में लगाने की बात कही थी। ढाई साल तक रुपयों का लेनदेन चलता रहा और आरोपी पीड़ितों को मुनाफे के तौर पर रुपये देते रहे। इस बीस आरोपियों ने एक करोड़ रुपये वापस कर दिए। लेकिन बाद में रुपये लौटाना बंद कर दिया। बाद में आरोपियों ने खरीदी गई कार कहां गईं इसकी भी जानकारी नहीं दी। कई बार आरोपियों और पीड़ितों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ितों ने एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर अभिषेक यादव को सौंपी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed