फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   93 patients of fever and 11 of diarrhea arrived

Amroha News: गर्मी का असर... बुखार के 93 और डायरिया के 11 मरीज और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
93 patients of fever and 11 of diarrhea arrived
अमरोहा। गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे लोगों बीमार पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बुखार के 93 मरीज और मिले। जबकि 18 मरीज डायरिया के पहुंचे। इस दौरान कल 94 मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि 6 मरीजों को रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 26 डिग्री रहा। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी का असर बरकरार रहता है। गर्म हवा के बीच लोग परेशान रहते हैं। सुबह से ही लोग गर्मी में पसीना-पसीना हो गए। दोपहर में व्यस्त रहने वाले टीपी नगर, जोया रोड, गांधी मूर्ति तिराहा पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। बाइक व स्कूटी सवार लोग चेहरों पर कपड़े ढककर गुजरने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 1198 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जिसमें 93 मरीज बुखार के पाए गए। जबकि 28 मरीज को इमरजेंसी में उपचार दिया गया। इसके अलावा 38 मरीजों की डायलिसिस कराई गई। वहीं, 45 मरीज ने सीटी स्कैन कराया है। जबकि कुल 104 मरीज का एक्स-रे कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों गर्मी के कारण बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed