फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   9235 vehicles from Delhi and other states registered in Amroha, NGT's strictness... permission to drive ended

UP: दिल्ली समेत दूसरे राज्यों के 9235 वाहनों का अमरोहा में पंजीकरण, एनजीटी की सख्ती.. चलाने की अनुमति हुई खत्म

Tue, 04 Mar 2025 06:04 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 06:04 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के 9235 पंजीकरण अमरोहा एआरटीओ में किए गए। इससे वाहनों को पांच साल और चलाने की अनुमति मिल गई है। एनजीटी की सख्ती के बाद वाहन मालिकों ने अमरोहा का रूख किया गया है। 

विज्ञापन
9235 vehicles from Delhi and other states registered in Amroha, NGT's strictness... permission to drive ended
दिल्ली वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत दूसरे राज्योंं से अपनी अवधि पूरी कर चुके 9235 वाहनों को अमरोहा एआरटीओ में पंजीकरण हुआ है। यह सभी वाहन दस साल पुराने डीजल और पंद्रह साल पुराने पेट्रोल के हैं। सभी की एनओसी दिल्ली एनसीआर समेत दूसरे राज्यों से ट्रांसफर होकर आई थी। अमरोहा में पंजीकरण होने के बाद इन वाहनों की उम्र पांच साल बढ़ गई है।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और मेरठ समेत यूपी के कई जिलों में दस साल से अधिक के डीजल और पंद्रह साल के पेट्रोल वाहन का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने पर पुलिस प्रशासन को वाहन को सील करने का अधिकार है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद दिल्ली एनसीआर के उम्र निकले अधिकांश डीजल और पेट्रोल के वाहन मालिकों ने अपने क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालयों से एनओसी लेकर अमरोहा में पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


जिससे वाहन की पांच साल की उम्र बढ़ गई हैं। बीते पांच सालों में 9235 वाहन ऐसे हैं, जिनका अमरोहा एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण हुआ है। जिसमें दिल्ली एनसीआर के डीजल वाहनों की संख्या अधिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी पर ही होता है अन्य जिले में पंजीकरण
जिस वाहन मालिक का जहां पर भी वाहन पंजीकरण है। वहां से यदि उसको अन्य राज्य और जनपद में ट्रांसफर कराना है, तो अपने जिले के एआरटीओ कार्यालय से एनओसी लेनी होगी। तभी दूसरे जिले में उसका पंजीकरण किया जा सकता है।

फिटनेस पास होने पर ही मिलती है एनओसी
जिन वाहनों का प्रदूषण, बॉडी या अन्य कोई आपत्ति नहीं होती है। उसी वाहन की फिटनेस तैयार होती है। फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही एनओसी जारी होती है। जिसके बाद अन्य किसी स्थान पर पंजीकरण कराया जा सकता है।

एनसीआर में यह है नियम
दिल्ली में वायु प्रदूषण न हो, एनजीटी द्वारा डीजल के दस साल से अधिक अवधि वाले वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है। एनसीआर में सिर्फ दस साल तक ही डीजल के वाहनों का संचालन किया जा सकता है। दिल्ली में पेट्रोल वाहनों को सिर्फ 15 साल ही चलाया जा सकता है, उसकी फिटनेस बढ़ाने के बाद एनसीआर से बाहर ही चलाया जा सकता है। डीजल के अधिकांश वाहनों को वाहन स्वामियों द्वारा बाहरी जनपदों में एनओसी लेकर पंजीकरण कराने का प्रयास किया जाता है।

अन्य जनपदों में यह है नियम
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से अलग जनपदों में वाहनों  की फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर उसकी अवधि को बढ़ा दिया जाता है। वे जनपद जहां पर वायु प्रदूषण की अधिक समस्या नहीं होती है। समय पूरा होने पर डीजल वाहन स्वामी अपने वाहनों को भी अन्य जनपदों में बेचने का प्रयास करते हैं, जिससे अच्छी वाहन की अच्छी कीमत मिल सके। साथ ही वाहन की अवधि बढ़ जाती है। जिसके लिए एनओसी की आवश्यकता होती है।

इन वर्षों में मिली एनओसी

वर्ष        वाहनों की संख्या
2020-21         1442
2021-22         1594
2022-23         2098
2023-24         2091
2024-25         2010  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed