फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तिगरी में उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब, मुख्य स्नान आज

तिगरी में उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब, मुख्य स्नान आज

Sat, 04 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
तिगरी में उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब, मुख्य स्नान आज
तिगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुख्य स्नान आज
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रालियों, भैंसा बुग्गी, कार से सवार श्रद्धालुओं का सड़कों पर उमड़ रेला
मुख्य स्नान के चलते रहेंगे सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)। उत्तर भारत के तिगरी गंगा धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान शनिवार यानी कल होगा। पुण्य स्नान को लेकर गंगा तट के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं में गंगा में स्नान के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। हर कोई तिरगी की ओर दौड़ा चला आ रहा है। ट्रैक्टर ट्राली, भैंसा बुग्गी, कार बस, मैक्स, टाटा मैजिक व बाइक व साइकिल या पैदल ही तिगरी की ओर श्रद्धालु उमड़ते दिखाई दे रहे हैं। गंगा मैय्या के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा हुुआ है। हाईवे से लेकर तिगरी रोड, कांकाठेर से मेला मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। वहीं श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी खूब रही। शुक्रवार रात बारह बजे के बाद से ही गंगा घाट पर मुख्य स्नान शुरू हो गया है।

ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे हैं। ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। आस्था है, उमंग है, उल्लास है संस्कृति के विभिन्न रंग हैं। परंपरा है, तो आधुनिकता की बहार भी है। गरीब व अमीर सभी एक तट पर एक उद्देश्य के लिए साथ हैं। कहीं ढोल की थाप है पर लोग झूम रहे हैं। तो कहीं जादू देखकर हैरान हैं। मौत के कुएं में करतब दिखा रहे कलाकार हैं, तो पिकनिक का पूरा माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु गंगा स्नान कर भजन कीर्तन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मुख्य स्नान को तिगरी में शुक्रवार देर रात तक करीब साढ़े बारह लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मुख्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है। हाईवे से शुरू होकर रेलवे फ्लाईओवर, इंद्रा चौक, थाना गेट, कुमराला तिराहा, धनौरा रोड, तिगरी रोड, उधर, भानपुर फाटक से लेकर इंद्रा चौक तक श्रद्धालु ही श्रद्धालुओं नजर आ रहे हैं। शुक्रवार रात बारह बजे से ही कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान शुरू हो गया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने देशी घी के साथ खिचड़ी का आनंद भी लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed