फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   9 thousand rupees will be recovered from the teacher couple who take free ration

मुफ्त का राशन लेने वाले शिक्षक दंपती से वसूले जाएंगे 9 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
9 thousand rupees will be recovered from the teacher couple who take free ration
अमरोहा। शिक्षक दंपति द्वारा मुफ्त में राशन उठान के मामले में पूर्ति विभाग ने खाद्यान्न की कीमत का आकलन कर लिया है। इसके तहत दंपती ने कुल 9,058 रुपये का राशन हासिल किया था। डीएसओ ने बीएसए को पत्र भेजा रुपये जमा कराने के लिए कहा है। स्पष्ट कहा कि गरीबों को मिलने वाले राशन को शिक्षक दंपती ने हासिल किया है, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

शहर के कोट मोहल्ले के रहने वाले शिक्षक दंपती ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में नाम शामिल करा लिया था। जबकि तीन लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले लोगों का राशन कार्ड नहीं बन सकता है। पति शहर के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि पत्नी जोया ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं। खास बात यह है कि पति और पत्नी के नाम दूसरे व्यक्ति के राशन कार्ड में बतौर सदस्य दर्ज हैं। शिक्षक दंपती पर आरोप है कि दो साल तक राशन का उठान करते रहे हैं। उन्होंने कोटेेदार के पास अंगूठे का निशान लगाया था। इसके बाद गेहूं और चावल हासिल किया। मोहल्ले के मनु शर्मा ने मामले की शिकायत डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी से की है। डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक दंपती ने राशन का उठान किया है। शिक्षक दंपति को यह धनराशि पूर्ति विभाग में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed