फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   896 installed corona rescue vaccine in the district

896 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
896 installed corona rescue vaccine in the district
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए गुरुवार को एसपी पीआरओ समेत 896 पुलिस, प्रशासनिक और नगर पालिका कर्मचारियों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है। पंजीकृत 1508 को टीका लगना था लेकिन, 896 को ही टीका लग सका है। 612 लोग टीका लगवाने से छूट गए। वहीं, शुक्रवार (आज) को ग्यारह बूथों पर 1131 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य, पुलिस के अलावा अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण किया। डीएम और एसपी भी अधीनस्थों से टीकाकरण की पल-पल अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, डब्ल्यू टीएम हॉस्पिटल पत्तेहपुर माफी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर, मुन्नी देवी अस्पताल अमरोहा, जिला अस्पताल, टीबी क्लीनिक सहित आठ अस्पतालों के 14 बूथों पर हुआ। जिसमे प्रशासनिक, पुलिस और नगर पालिका कर्मी शामिल हुए। जबकि पिछले दिनों टीकाकरण में छूटे कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। टीकाकरण का सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलता रहा। दिन भर बूथों पर टीका लगाने का सिलसिला जारी रहा। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश और एसीएमओ राजकुमार ने बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। टीकाकरण के दौरान बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजर को लेकर बेहद सतर्कता बरती गई। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी सुनीति ने अधीनस्थों से अपडेट लेते रहे। सीएमओ ने बताया कि 14 बूथों पर 1508 को टीका लगाया जाना था। लेकिन 896 ही टीका लगवाने पहुंचे। जिस कारण 612 कर्मी टीका लगवाने से छूट गए हैं। अब शुक्रवार (आज) को सुबह 10 बजे से 1131 को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

59.41 प्रतिशत रहा टीकाकरण
विभाग----------टोटल कर्मी-----लगवाने वाले
नगर पालिका-----432-----------218
प्रशासनिक--------104----------21
पुलिस-------------972--------647
आज इन अस्पतालों में लगेगा टीका
. जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
. अमरोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
. जिला अस्पताल
. टीबी क्लीनिक
. हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
. डब्ल्यूटीएम हॉस्पिटल फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed