{"_id":"6587417f798ea75c7f06fd58","slug":"88-thousand-rupees-were-stolen-from-the-businessmans-account-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-10925-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कारोबारी के खाते से 88 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कारोबारी के खाते से 88 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
मंडी धनौरा। साइबर ठगों ने नगर के एक सीमेंट विक्रेता से सीमेंट खरीदने के बहाने उसके व बेटे के खाते से 88 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। खाते से पेमेंट होने की जानकारी मिलने पर व्यापारी के होश उड़ गए। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर के बाईपास रोड पर सुरेश चंद की दीप बिल्डिंग मेटेरियल नाम से सीमेंट, बजरी बजरफुट की दुकान है। सुरेश के मोबाइल पर तीन अज्ञात नंबरों से सीमेंट खरीदने के लिए फोन आया। उन्होंने कारोबारी से रकम ट्रांसफर करने के लिए उनका बैंक अकाउंट नंबर मांग लिया। बैंक अकाउंट देने के साथ ही उनके खाते से तीन बार में 55 हजार व बेटे आशीष के खाते से 32350 रुपये की धनराशि कट गई। दोनों के मोबाइल पर खाते से रुपये गायब होने का मैसेज आते ही उनके होश उड़ गए। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने बताया की कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर ठगों का पता लगाया जा रहा है।