फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   857 fever patients and 142 potential TB patients found in 20 days

Amroha News: 20 दिन में मिले 857 बुखार और टीबी के संभावित 142 मरीज

Wed, 07 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 07 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
857 fever patients and 142 potential TB patients found in 20 days
अमरोहा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के बीस दिन में स्वास्थ्य विभाग को बुखार के 857 मरीज मिले हैं। जबकि टीबी संभावित मरीजों की संख्या 142 है। इतना ही नहीं 75 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए हैं, इनमें से 61 बच्चों की देखरेख शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान खांसी जुकाम के भी 550 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सभी का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस से 30 अप्रैल और दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित किया गया। गर्मी के मौसम में संचारी रोग से निपटने के लिए 11 विभागों को जिम्मा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार की जानकारी ले रही है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभी तक बुखार के बीस दिन में 857 मरीज मिले हैं। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें कोई भी डेंगू, मलेरिया आदि से पीड़ित नहीं पाया गया। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पतालों में पहुंचे वाले मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दी जा रही है। वहीं डीएम निधि गुप्ता वत्स ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed