फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   82 history -sheeter crooks can disturb the vote

Amroha News: गजरौला के 82 हिस्ट्रीशीटर बदमाश मतदान में डाल सकते हैं खलल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
82 history -sheeter crooks can disturb the vote
गजरौला। थाना क्षेत्र के 82 हिस्ट्रीशीटर बदमाश निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान में खलल डाल सकते हैं। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का सत्यापन करने के साथ ही उनकी निगरानी शुरू कर दी है। यह ध्यान रखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। कहां पर उनका आना जाना है। उनको दो-दो लाख रुपयों के मुचलकों में पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल भले ही नहीं बजा, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी कर ली है। क्रिटिकल, वर्नेबल, संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का पुलिस ने सीआरपीएफ जवानाें के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन गांवों और मोहल्लों को चिह्नित कर लिया, जिन पर बीते चुनावों में विवाद हुए। लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए उन पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल के जवानों को मुस्तैद किया जाएगा।
विज्ञापन

मगर पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द थाना क्षेत्र के 82 हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। जो लोकसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण कराने में खलल डाल सकते हैं। हालांकि पुलिस ने उन पर नकेल कसने के लिए उनकी निगरानी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि जिस चौकी क्षेत्र में जितने हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं, उन चौकी इंचार्जों को बदमाशों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। यह ध्यान रखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। कहां पर उनका आना जाना है। उनकी गतिविधियां कैसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को दो-दो लाख रुपये के मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिससे वह लोक सभा चुनाव का मतदान निष्पक्ष व शांति पूर्ण कराने में खलल न डाल सकें।
-श्वेताभ भास्कर सीओ मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed