{"_id":"5c004165bdec2241b30272cf","slug":"81543520613-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों को सबक सिखा रही है एंटी रोमियो टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों को सबक सिखा रही है एंटी रोमियो टीम
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। मनचलों को सबक सिखाने के लिए गठित की गई एंटी रोमियो टीम उनको जमकर सबक सिखा रही है। टीम में शामिल महिला सिपाही रोजाना स्कूल-कालेज की छुटटी होने के समय छात्राओं के आने के समय पर मनचलों पर निगरानी रख रही हैं। बृहस्पतिवार को भी टीम में शामिल महिला सिपाहियों ने मनचलों को जमकर सबक सिखाया। माफी मांगने पर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव ने एंटी रोमियो टीम को इस समय धनौरा क्षेत्र में ही तैनात किया हुआ है। उपनिरीक्षक साक्षी के नेतृत्व में चार महिला सिपाही सादे कपड़ों में तैनात रहकर मनचलों पर नजर रखे हुए हैं। बुधवार को टीम ने एक पब्लिक स्कूल के बाहर घूम रहे तीन लड़कों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की तो वे घबरा गए।
चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को भी एक इंटर कालेज के बाहर खड़े बाइक पर सवार तीन युवकों की जमकर क्लास लगाई। टीम में शामिल सिपाहियों के रूख की वजह से मनचलों की शामत आई हुई है। सिपाही अपेक्षा का कहना था कि उनका मकसद छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।