{"_id":"5bfaf21dbdec22416f231991","slug":"81543172637-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान को लेकर 10 दिसंबर से मिल पर धरना देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान को लेकर 10 दिसंबर से मिल पर धरना देंगे किसान
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में किसानों ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद भी पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान नहीं हो पाया। जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं हो पाया तो दस दिसंबर से कालाखेड़ा चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का शोषण किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत नवीन मंडी स्थल के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा अभीतक किसानों को कलेडर जारी नहीं किए गए हैं। जिसके चलते किसानों को पर्चियां देखने मेें समस्या आ रही है। कलेंडर शीघ्र जारी किया जाना चाहिए।
गेहूं की फसल की बुवाई चल रही है।
किसानों को सस्ती दरों पर खाद बीज उपलब्ध होने चाहिए। कहा कि एनपीके खाद पर जो पैसे बढ़ाए गए हैं। उन्हें कम किया जाए। पुरानी दरों पर ही खाद का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
कहा कि चीनी मिलों द्वारा अभी तक पिछले सत्र का भुगतान नहीं किया गया है। यदि तीस नवंबर तक भुगतान नहीं किया गया, तो हसनपुर की कालाखेड़ा चीनी मिल पर 10 दिसंबर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता छज्जू सिंह ने की। इस मौके पर संजीव बालियान, ब्रजपाल सिंह, राजपाल सिंह, कमल सिंह, अजीत सिंह, गबरी सिंह, भेजराम सिंह मौजूद रहे।