{"_id":"5baa8bc5867a557f220f9e16","slug":"81537903557-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पखवाड़ा को पलीता लगा रहे हैं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पखवाड़ा को पलीता लगा रहे हैं कर्मचारी
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। स्वच्छता अभियान को नगर पालिका परिषद के कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी के औचक निरीक्षण में सात सफाई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। ईओ ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। सफाई नायक और सफाई प्रभारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं मंगलवार के साप्ताहिक बाजार में पालिथीन की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। छह लोगों के पास से साढ़े पांच किलोग्राम पालिथीन जब्त की गई। जुर्माना अदा नहीं करने पर उनके खिलाफ पालिथीन एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नगर में बीते 15 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसमें सफाई कर्मचारियों की दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल ने दूसरी पाली में सफाई कर्मचारियों को मौके पर जाकर देखा तो सात कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। ईओ ने बताया कि साप्ताहिक बाजार में सामान बेचने आए करीब छह व्यापारियों से पालिथीन जब्त की गई है। इन लोगों ने जुर्माना देने से इंकार कर दिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।