फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   चिकित्सक के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

चिकित्सक के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
मंडी धनौरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर पर तैनात चिकित्सक महेश कुमार राजौरिया के खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को एक पत्र प्रेषित कर कर्मचारियों ने चिकित्सक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के स्थानांतरण की मांग की है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर स्थानांतरण नहीं किया गया तो गुरुवार से सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में कर्मचारियों ने कहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर में तैनाती होने के बावजूद महेश राजौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घूमते रहते हैं। चिकित्साधीक्षक के आफिस में बैठकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। पूर्व में भी उनकी कार्यशैली और दुर्व्यवहार की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्थानांतरित किया गया था। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल उनका स्थानांतरण ब्लॉक से बाहर नहीं किया गया तो सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। पत्र पर अनिल शर्मा, महेश शर्मा, लोकेंद्र प्रसाद, फारूख जिया, सविता, रेखा, सुमनलता, ऊषा, रूपाली, सचिन, कुलदीप शर्मा समेत 35 कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed