फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाइवे पर होने लगी हर हर महादेव की गूंज

हाइवे पर होने लगी हर हर महादेव की गूंज

Sun, 29 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर होने लगी हर हर महादेव की गूंज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला। बोल बम, बम- बम..हर हर महादेव। जयघोष के साथ कांवड़ियां हाइवे पर चलने लगे हैं। शनिवार को काफी कांवड़ियां ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ चले। शनिवार को ब्रजघाट गंगा से काफी कांवड़ियों से कांवड़ उठाई। कांधे पर कांवड़ सजाए कांवड़ियां गजरौला से गुजरे। भगवान शिव के जयघोष के साथ कांवड़ियां आगे बढ़ते रहे। गौरतलब है कि सावन के पहले सोमवार को भोले के भक्त मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। सावन के सभी सोमवार को कांवड़ियां जलाभिषेक करते है। यूं तो कल सावन का पहला सोमवार है। जिसके चलते कांवड़ियों का सैलाब अभी कम दिखाई दे रहा है। फिर भी सैकड़ों कांवड़ियां गजरौला से होकर गुजरे। हाइवे भी भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तिभाव में डूबे कांवड़ियां बिना थके ही आगे बढ़ते रहे। वहीं कुछेक कांवड़ियों को थकान महसूस हुई तो उनके साथियों ने चल भोले चल..कहकर हौसला बढ़ाया। शिव के जयकारों के साथ कांवड़ियों के कदम आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed