फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सरकार किसान हितैषी है

सरकार किसान हितैषी है

Sat, 21 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सरकार किसान हितैषी है
मंडी धनौरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को निकटवर्ती गांव आजमपुर में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा विधायक राजीव तरारा ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनहित कार्यों की जानकारी आम जनता को दें। राजीव तरारा ने कहा कि केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में काफी वृद्धि की है। फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्घ है। उन्होंने किसानों के हित में लिए गए अन्य निर्णयों की जानकारी भी विस्तार से दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जनहितकारी सरकार का समर्थन करें। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने भी पार्टी की नीतियों वे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर शिवलाल सैनी, सत्यदेव सैनी, अशोक कुमार, आलोक चौधरी, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed