{"_id":"59fb76b24f1c1b6d548ba714","slug":"81509652146-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक तिगरी मेले में आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूजायमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक तिगरी मेले में आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूजायमान
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी मेले में आस्था का सैलाब, मुख्य स्नान कल
गजरौला।
तिगरी गंगा मेला में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठा है। ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। आस्था है, उमंग है, उल्लास है संस्कृति के विभिन्न रंग हैं। पारंपरिकता है, तो आधुनिकता की बहार भी है। गरीब व अमीर सभी एक तट पर एक उद्देश्य के लिए साथ हैं। कहीं ढोल की थाप पर लोग झूम रहे हैं तो कहीं जादू देखकर हैरान हैं। मिक्की माउस पर बच्चे आनंदित हो रहे हैं। मौत के कुएं में करतब दिखा रहे कलाकार हैं, तो पिकनिक का पूरा माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु गंगा स्नान कर भजन कीर्तन कर रहे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में मुख्य स्नान चार नवंबर को होगा। इसी के चलते तिगरी मेले के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब खूब उमड़ रहा है। प्रशासन ने भी अपने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। हाईवे पर जाम न लगे इस पर विशेष ध्यान है। केवल तिगरी ही नहीं, ब्रजघाट में भी बड़ा स्नान होगा। इसलिए प्रशासन उस ओर भी पूरा ध्यान रखे हुए हैं। दूूर-दूर के इलाकों से श्रद्धालु तिगरी की ओर चले आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियों का तांता लगा हुआ है। गुरुवार देर शाम तक श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्राली, टाटा मैजिक, बैल गाड़ी, भैंसा-बुग्गी, जुगाड़ू और अन्य वाहनों से तिगरी धाम पर पहुंचना जारी रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरूवार देर शाम तक करीब आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु तिगरी मेला पहुंच गए। गंगा तट तंबुओं के शहर में तब्दील हो चुका है। रोजाना मेले की रंगत बढ़ती जा रही है। बाजारों में दुकानें सजकर तैयार हैं। जमकर खरीदारी की जा रही है। भोर से लेकर सूर्यास्त तक श्रद्धालुओं का जमघट गंगा घाट पर लग रहा है। श्रद्घालुओं विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं।