फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   8 lakhs looted by making partner in land, case filed against five

Amroha News: भूमि में साझेदार बनाकर आठ लाख हड़पे, पांच पर केस

Mon, 23 Dec 2024 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 23 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
8 lakhs looted by making partner in land, case filed against five
अमरोहा।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने ही किसान को जमीन में साझेदार बनाकर आठ लाख रुपये हड़प लिए। मामले में कोर्ट के आदेश पर बिजनौर निवासी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा देहात क्षेत्र के यमुना एन्क्लेव निवासी मोहम्मद शाकिर ने बताया कि उनके छोटे भाई के साले डॉ. सुहेल उर्फ गुड्डू ने 10 महीने पहले आठ लाख रुपये जमीन में साझेदार बनाने को लिए थे, लेकिन उनका हिसाब नहीं किया। उनके परिजनों से शिकायत की तो धमकाना शुरू कर दिया। कहा, मैं जेल जाने से नहीं डरता हूं, तुझे निपटाकर जेल चला जाऊंगा। अगर तूने रुपये मांगे तो गोली मार दूंगा। आरोप है कि दो दिसंबर की शाम वह पैतृक गांव बांसखेड़ी जा रहे थे। तभी डॉ. सुहेल, सगीर, शोएब, यूनुस और उनके साथी यूनुस ने लाठी-डंडों से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शाकिर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए तो आरोपियों ने सोने की चेन छीन ली। कार में तोड़फोड़ भी की। भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने कोर्ट की शरण ली। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बिजनौर के चांदपुर निवासी डॉ. सुहेल, सगीर, शोएब, यूनुस और यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed