फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   8 lac withdral from a women account

खाते से गायब हो गए आठ लाख, फंसा बैंक

Tue, 21 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 21 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
8 lac withdral from a women account
डेमो पिक
महिला के खाते से साढ़े आठ लाख रुपये के गबन के मामले में भारतीय स्टेट बैंक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर अपनी गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी सीमा पत्नी देशराज ने जनपद बिजनौर के कस्बा चांदपुर में स्थित अपनी जमीन वर्ष 2015 में बेची थी। सीमा ने 16 जनवरी 2016 को 10 लाख व चार अप्रैल 2016 को पांच लाख रुपये नगर के स्टेट बैंक में जमा कराए थे। वर्ष 2016 के सितंबर माह में उसने क्षेत्र में ही एक भूमि का सौदा किया। रुपये निकालने के लिए गई तो बैंक ने चेक बुक लेने के लिए कहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमा ने 30 हजार रुपये का चेक कोषाधिकारी के नाम जारी किया। 7.57 लाख रुपये का चेक भूमि की क्रेता मंजू के नाम जारी कर दिया। एक-एक लाख रुपये के दो चेक प्रथमा बैंक को जारी किए। महिला बीती 16 फरवरी को शेष रकम निकालने के लिए बैंक गई तो उसके खाते में रकम नहीं थी। बैंककर्मी से यह सुनकर सीमा के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बैंककर्मी से जानकारी की तो उसे बताया गया कि साढ़े आठ लाख रुपये की रकम विदड्राल से निकाली गई है। महिला ने चेकबुक होने के बावजूद विदड्राल से रुपये निकालने की बाबत पूछा तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। महिला ने इस संबंध में जिलाधिकारी से गुहार लगाई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सीमा की तहरीर पर स्टेट बैंक के खिलाफ साढ़े आठ लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed