{"_id":"6903d05654e5268716006462","slug":"772-policemen-from-eight-districts-did-not-attend-the-tigri-fair-the-sp-wrote-a-letter-to-the-dig-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150619-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आठ जिलों के 772 पुलिसकर्मियों ने तिगरी मेले में नहीं कराई आमद, एसपी ने डीआईजी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आठ जिलों के 772 पुलिसकर्मियों ने तिगरी मेले में नहीं कराई आमद, एसपी ने डीआईजी को लिखा पत्र
Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी मेला शुरू हो गया है। गंगा की तलहटी पर तंबुओं की नगरी बसी है। चहुंओर आस्था का संगम नजर आ रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बरेली, प्रयागराज और लखनऊ जोन के 20 से ज्यादा जिले के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन लखनऊ, बरेली और प्रतापगढ़ समेत आठ जिले के 772 पुलिसकर्मियों ने अभी तक तिगरी मेले में अपनी आमद नहीं कराई है। इसे लेकर पुलिस असफरों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिहाजा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसपी अमित कुमार आनंद ने डीआईजी मुरादाबाद को पत्र लिखकर फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की है।
एसपी आनंद ने बताया कि तिगरी मेला प्रदेश के ऐतिहासिक मेलों में से एक है। इस बार यहां 35 से 40 लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। कार्तिक पूर्णिमा पर पांच नवंबर की सुबह मुख्य स्नान होगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए मेला स्थल पर 64 पुलिस चौकी बनाई गई हैं। मेले के लिए लखनऊ, बरेली और प्रयागराज जोन से फोर्स मांगी गई थी।
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है लेकिन, लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली और प्रतापगढ़ जिले से 772 पुलिसकर्मियों ने अभी तक मेले में नहीं पहुंचे हैं। इनमें छह इंस्पेक्टर, 162 दरोगा, 27 महिला दरोगा, 386 हेड कांस्टेबल, 191 कांस्टेबल शामिल है। पुलिसकर्मियों के मेले में आमद कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। यदि यह लोग ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो संबंधित जिलों के कप्तान को पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।