{"_id":"61e712736116930f987b92e5","slug":"76-more-people-including-female-doctor-got-infected-jpnagar-news-mbd416412330","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर समेत 76 लोग और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर समेत 76 लोग और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। जिले में संक्रमितों मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। सोमवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 47 लोग एंटीजन और 3 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में महिला डॉक्टर, बैंक कर्मी, तीन बच्चे, दो किशोर और 31 महिलाएं शामिल हैं। 76 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 1016 हो गई है। जबकि 109 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 15 से 17 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार की रात आई थी। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 50, जोया 9,हसनपुर 6, धनौरा 9 और गजरौला में दो लोग पॉजिटिव मिला हैं। संक्रमितों में दो बच्चे, महिला डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कर्मचारी, मां-बेटी, दो किशोर, 31 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 38 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1016 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1027 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 393लोगों की एंटीजन जांच की गई। जबकि 628 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 109 लोग स्वस्थ हो गए हैं।