फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   72 hours of rain broke the record of last six years

Amroha News: 72 घंटे की बारिश ने तोड़ा पिछले छह साल का रिकॉर्ड

Wed, 06 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
72 hours of rain broke the record of last six years
अमरोहा के बिजनौर रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन व लोग। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा। बीते 72 घंटे की बारिश ने अगस्त माह में पिछले छह साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इन घंटों में 185 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इतनी बारिश पिछले छह सालों में नहीं हुई जबकि अगस्त का पूरा महीना बाकी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों की बात करें तो साल 2019 अगस्त के महीने में 201.05 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद साल 2020 अगस्त के महीने में 177.73 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह साल 2021 में 122.50 एमएम बारिश हुई जबकि साल 2022 अगस्त के महीने में सिर्फ 53 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

इस साल लोग बारिश के लिए तरस गए थे। इसी तरह साल 2023 अगस्त के महीने में 137.38 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी जबकि पिछले साल अगस्त के महीने में 99.39 एमएम बारिश हुई लेकिन इस साल अगस्त माह की शुरुआत में ही बारिश ने पिछले छह साल की रिपोर्ट तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक रविवार सुबह से लगातार बरसात हो रही है। तब से अब तक 185 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। उधर, बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक जलभराव नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह भी शहर की सड़कों पर जलभराव रहा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण सब्जी की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। जबकि यह बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए अमृत बनी हुई है।
इन सालों में भी कम हुई बारिश

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2014 अगस्त के महीने में भी 27.26 एमएम बारिश हुई थी जबकि साल 2015 अगस्त के महीने में 126.83 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा साल 2016 अगस्त के महीने में 28.33 एमएम बारिश हुई। वहीं साल 2017 अगस्त के महीने में 158.33 एमएम बारिश हुई थी।


g इन दो सालों में हुई सबसे ज्यादा बारिश, इस बार टूट सकता है रिकार्ड : साल 2018 अगस्त के महीने में 201.50 एमएम बारिश रिपोर्ट की गई। जबकि साल 2019 अगस्त के महीने में 201.05 एमएम बारिश हुई थी। संभावना है कि इस साल बीते इन दो सालों का रिकार्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed