फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रेलवे फ्लाईओवर पर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली

रेलवे फ्लाईओवर पर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली

Sun, 08 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे फ्लाईओवर पर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली
गजरौला। नगर में शनिवार तड़के रेलवे फ्लाईओवर पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ। हालांकि यहां जाम की स्थिति बन गई। किसी तरह से क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे चौपला चौराहा की तरफ से गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली धनौरा शुगर मिल के लिए जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़ी पीछे से आई डीसीएम ने साइड मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि हादसे की चपेट में आकर कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन फ्लाईओवर पर ट्राली एवं गन्ना बिखर जाने से यातायात बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई। हालांकि दूसरी साइड से लोग गुजरने लगे। क्रेन की सहायता से ट्राली को हटवाया गया। गन्ने भरवाकर वहां से अलग हटाए गए। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया। जाम की स्थिति बनने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed