फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   70 types of medicines are not available at Jan Aushadhi centers.

Amroha News: जन औषधि केंद्र पर नहीं मिल रहीं 70 तरह की दवाइयां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
70 types of medicines are not available at Jan Aushadhi centers.
गजरौला। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर छह दिन से 70 तरह की दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण मरीजों को 50 फीसदी छूट पर दवाइयां नहीं मिल रही हैं। वह बाजार में महंगे दामों में दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोगों को 50 फीसदी छूट पर दवाइयां मिल सकें, इसलिए पुराना डाकखाना के निकट प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन पिछले साल पांच अक्तूबर को सांसद, विधायक ने कमिश्नर और डीएम की मौजूदगी में किया। जन औषधि केंद्र पर 50 फीसदी की छूट पर दवाइयां मिलती हैं, लेकिन जिस केंद्र का उद्घाटन शानदार तरीके से किया गया, उस पर मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं। 70 तरह की दवाइयों का स्टॉक छह दिन पूर्व समाप्त हो गया। इस कारण प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज बगैर दवाई लौट रहे हैं। इसी तरह सीएचसी में भारतीय जन औषधि केंद्र पर भी पर्याप्त दवाइयां नहीं है। यहां से भी लोग बिना दवाई लौट रहे हैं। वह महंगे दामों पर बाजार से दवाइयां खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र प्रभारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि छह दिन पूर्व 70 दवाइयों का स्टॉक समाप्त हो गया। उन्होंने लखनऊ दवाइयों का ऑर्डर किया है। दवाइयां मिलने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed