{"_id":"60c50a0c8ebc3e315c6be5fb","slug":"70-percent-voting-in-panchayat-by-election-jpnagar-news-mbd392034855","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में 70 फीसद हुआ मतदान, वोटरों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में 70 फीसद हुआ मतदान, वोटरों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
अमरोहा। उपचुनाव के लिए वोट डालने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाईं दिया। दिनभर बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। बूंदाबांदी के दौरान भी यह उत्साह कम नहीं हुआ। बुजुर्ग, नौजवान और युवाओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। पांचों ब्लाक क्षेत्र में कुल 70 फीसदी मतदान हुआ है। बूथों पर सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात रहा। डीएम बीके त्रिपाठी ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। कार्मिकों ने देर रात तक ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा कर दिया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले में दूसरे चरण में मतदान हुआ था। इसके लिए 19 अप्रैल को डाले गए थे। जनपद में 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 27 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना था। लेकिन 4702 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर सदस्य निर्वाचित हो गए थे। जबकि ग्राम पंचायतों पर कुल 2570 सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। जबकि मतगणना से पहले अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी के ग्राम प्रधानों की मौत हो गई थी। छह जून से चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिकतर ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। शनिवार को 4 ग्राम प्रंचायत और 177 सदस्य पद के लिए 78 बूथों पर मतदान हुआ। पांचों ब्लाक क्षेत्रों में 34, 377 मतदाताओं को मत का प्रयोग करना था। इसके चलते दिनभर बूथों पर वोटरों की लाइन लगी रही। बूंदाबांदी के दौरान भी मतदाताओं में उत्साह कम नहीं हुआ। बूथों पर छाता लगाकर खड़े दिखे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि जिले में उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ है। अमरोहा की फूलपुर अदलपुर ग्राम पंचायत में 87.32 प्रतिशत, गजरौला के रहदरा ग्राम पंचायत में 85.025 प्रतिशत, रहरा के खनोरा ग्राम पंचायत में 78.66 और हसनपुर की दमगढी ग्राम पंचायत में 77.13 फीसद मतदान हुआ है।
कुछ इस तरह रहा मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे--------8 प्रतिशत
सुबह 11 बजे-------32 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे--------53 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे--------69 प्रतिशत
शाम 6 बजे----------70 प्रतिशत