फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   67 villages of Mandi Dhanaura and four villages of Hasanpur assembly constituency will be out of Hastinapur Century

Amroha News: मंडी धनौरा के 67 और हसनपुर विधान सभा क्षेत्र के चार गांव होंगे हस्तिनापुर सेंचुरी से बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
67 villages of Mandi Dhanaura and four villages of Hasanpur assembly constituency will be out of Hastinapur Century
मंडी धनौरा क्षेत्र के 67 और हसनपुर रेंज के चार गांव हस्तिनापुर सेंचुरी से बाहर होंगे। कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने यह दावा करते हुए कहा कि गांव बाहर हो गए हैं। जल्द ही इसका गजट भी जल्द ही जारी होगा।
विज्ञापन

जिले में हस्तिनापुर सेंचुरी गजरौला से लेकर धनौरा तक फैली है। इसके कारण सेंचुरी के अंतर्गत विकास कार्य कराने में खासी दिक्कत सामने आती है। सड़क, पुल आदि बनाने के लिए वन विभाग से एनओसी लेनी पड़ती है। यह एनओसी भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से ली जाती है। जिसे लेने में पसीने छूट जाते हैं। वन विभाग के माध्यम से एनओसी मिलती है। सेंचुरी के कारण गजरौला क्षेत्र में नए उद्योग धंधे नहीं लग रहे थे। इसके अलावा पुराने उद्योगों पर भी तलवार लटके रहने का डर बना रहता था। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही उद्यमी भी धनौरा रेंज के 67 गांवों और हसनपुर के 4 गांवों को सेंचुरी से बाहर किए जाने की लंबे समय से मांग उठा रहे थे। जिसकी प्रक्रिया शासन स्तर पर अंतिम चरण में थी। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा भी प्रयास कर रहे थे। उनकी पैरवी और उद्यमियों की मांग पर 71 गांव सेंचुरी से बाहर किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पास हो गया। विधायक राजीव तरारा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही इसका गजट भी जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed