फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   67% land acquired so far for the industrial corridor, 50 factories to be set up

Amroha News: औद्योगिक गलियारे के लिए अब तक 67 फीसदी भूमि का अधिग्रहण, लगेंगी 50 फैक्ट्रियां

Fri, 31 Oct 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
67% land acquired so far for the industrial corridor, 50 factories to be set up
हसनपुर। प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 2200 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है जिसमें से अब तक करीब लगभग 67 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

यह औद्योगिक गलियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होते ही यहां औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

गलियारे में 50 से अधिक फैक्ट्रियां लगाए जाने की संभावना है जिससे न केवल स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि पूरे क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को एक नई गति मिलेगी। उधर, अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए अधिकारी इस समय उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं। क्योंकि शासन स्तर से साफ निर्देश मिल चुके हैं, औद्योगिक गलियारे के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द ही शत-प्रतिशत पूरा हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के लिए कहा गया है। शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय अधिकारी तत्परता के साथ कार्य में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा हो चुका है गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य
मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जिला अमरोहा में पूरा हो चुका है। बस कहीं-कहीं फिनिशिंग का कार्य हो रहा है। मंगरौला में टोल बूथ भी तैयार हो चुके है, अब इस पर वाहनों के अधिकारिक तौर पर आवागमन का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि नवंबर माह के अंत तक गंगा एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों के आवागमन शुरू होने की तैयारी की जा रही है।


-- औद्योगिक गलियारे के लिए 2200 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें से अबतक करीब 67 प्रतिशत भूमि के बैनामे कराए जा चुके हैं, शेष कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद यहां कई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी। --पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed