फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   62.44 percent of the age group 12 to 14 and 63.87 percent of the age group 15 to 17 got the vaccine.

12 से 14 उम्र के 62.44 फीसदी और 15 से 17 उम्र तक के 63.87 फीसदी ने लगवाया टीका.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
62.44 percent of the age group 12 to 14 and 63.87 percent of the age group 15 to 17 got the vaccine.
जनपद में बच्चों और किशोरों के टीकाकरण में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। बच्चे और किशोर बढ़-चढ़कर टीकाकरण में हिस्सा ले रहे हैं। 12 से 14 साल तक में लक्ष्य के सापेक्ष 62.44 फीसदी से अधिक 63.87 फीसदी किशोरों ने टीके की दोनों डोज लगवाकर खुद को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है। अब तक कोरोना बचाव के टीके की दोनों डोज लगवाने वाले रोहित कुमार, मोहम्मद दानिश, हरेंद्र और धर्मेंद्र सैनी का कहना है कि टीका लगवाने के बाद बेहद राहत मिली है। वरना हर समय कोरोना संक्रमित होने का दहशत बनी रहती थी। सरकार टीकाकरण लेकर आई, जिससे सभी को बेहद फायदा हुआ है। अब हम बिना झिझक स्कूल जाते हैं। कोरोना संक्रमित होने का खतरा कम रहता है। टीके का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। शुरू में लोगों ने कुछ भ्रांतियां फैलाईं, जो गलत साबित हुईं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही सही उपाय है। इसलिए जो हमारे साथी किशोर और बच्चे टीकाकरण से रह गए हैं, वह भी टीका जरूर जरूर लगवाएं और जिन्होंने एक टीका लगवाया है वह समय पर दूसरा टीका जरूर लगवा लें। दोनों टीके लगने के बाद आप कोरोना संक्रमण से पूरी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

मैने मुन्नी देवी अस्पताल में पहुंचकर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। वैक्सीन के लगने से देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण रोका जा सका है। इससे बचने के बाद मात्र एक यही रास्ता शेष बचा है। इसके लिए सभी जागरूक हों और अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाएं।- रोहित कुमार, छात्र, मोहल्ला कटरा
विज्ञापन

वैक्सीन लगने के बाद काफी हद तक हमें फायदा मिला है। इसीलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवानी चाहिए। जरूरत है कि सभी हम सबको वैक्सीन के प्रति जागरूक होने की। टीकाकरण शुरू होने के बाद ही देश में संक्रमण का खतरा बहुत कम हुआ है।- मोहम्मद दानिश, छात्र राजकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण जनपद के सभी सरकारी अस्पताल में किया जा रहा हैं। मैने भी कोरोना बचाव के टीके की दोनों डोज लगवा दी हैं। वैक्सीन लगने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। इसलिए आप भी टीका जरूर लगवाएं। अपने परिवार के बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं।- हरेंद्र, छात्र, बुढानपुर नौगावां सादात
मैने आज मुन्नी देवी अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। जो भी टीका लगवाने से रह गए हैं। वह जरूर वैक्सीन लगवाएं। अफवाहों पर ध्यान न देंकर अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाएं। हम सबकी यही जिम्मेदारी है। -धर्मेंद्र सैनी, छात्र, मोहल्ला मोती नगर
कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को निशुल्क टीकाकरण कराया गया। जो सरकार का सराहनीय कदम है।-कोसिंद्र नागर, युवा हसनपुर।
जब देश में कोरोना ने पैर पसारे और चारों तरफ मौत ही मौत दिखाई दे रही थी। तो केंद्र सरकार द्वारा लोगों की जान बचाने के लिए निशुल्क टीकाकरण करवाया। जो स्वागत योग्य है। -शिखर अग्रवाल, युवा हसनपुर।
बुजुर्गों से लेकर युवा एवं बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा फ्री में टीकाकरण लगवाया गया। सरकार ने लोगों के बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए।-डब्ल्यू चौहान, युवा हसनपुर।

कोरोना के कारण जब देश की जनता का जीवन संकट में चला गया। उस समय देश को बचाने के लिए सरकार ने कड़े एवं बड़े निर्णय लिए। फ्री में टीकाकरण करवाया। जो सराहनीय है। -मनु शर्मा, युवा हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed