{"_id":"5bf1c115bdec2269945cafd2","slug":"61542570261-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन का टूटा पोल दे रहा हादसे को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन का टूटा पोल दे रहा हादसे को दावत
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। हसनपुर से हैबतपुर होते हुए ढक्का मोड़ तक जाने वाले रास्ते पर हाईटेंशन लाइन पर लगा टूटा पोल किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
लगातार सरकार की ओर से बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं पर कड़ी चेतावनी के बावजूद भी बिजली विभाग बेअसर बना हुआ है। कई जगह बिजली की लाइनें झूल रही हैं तो कई जगह पोल टेढ़े हो चुके हैं। हसनपुर से हैबतपुर बंजारा, अंधेरपुरी, राजपुर, ब्रह्माबाद होते हुए ढक्का को जाने वाले प्रमुख मार्ग पर रोजाना करीब एक हजार लोगों का आवागमन होता है। लेकिन हसनपुर की दिशा में गांव हैबतपुर बंजारा के निकट सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के पोल में कई माह पहले किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह टूटकर टेढ़ा हो गया और खतरनाक स्थिति में जा पहुंचा। पोल की इस खतरनाक स्थिति से विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक विभाग ने पोल को बदले जाने के लिए कोई पहल नहीं की है। यहां से गुजरने के दौरान लोग दहशत में रहते हैं। विभाग की उदासीनता से लोगों में गहरा आक्रोश है।