{"_id":"5b98149f867a5501313c615b","slug":"61536693407-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा किसान मोर्चे को लेकर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा किसान मोर्चे को लेकर रार
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। वर्तमान कार्यकारिणी में सदस्य पद मिलने से नाराज भाजपा किसान मोर्चे के निवर्तमान जिला महामंत्री कामेंद्र सिंह ने कर्मठ व पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी के बड़े नेताओं को प्रेषित अपने त्यागपत्र में कामेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि अब पार्टी में वफादार कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। दलबदलुओं को तवज्जो दी जा रही है।
ग्राम मल्हुपुरा निवासी कामेंद्र सिंह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वह अभी तक भाजपा किसान मोर्चा में जिला महामंत्री थे। कामेंद्र सिंह का आरोप है कि पार्टी ने दो साल पहले सपा छोड़कर भाजपा में आए जिला स्तरीय पद सौंपा। जबकि पार्टी के कई पुराने और वफादार कार्यकर्ता इस पद के लिए पूरी अर्हता रखते थे। राहुल त्यागी ने कामेंद्र सिंह को जिला कार्यकारिणी में मात्र सदस्य बनाया है जबकि वह जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री समेत बड़े नेताओं को अपना त्यागपत्र प्रेषित कर दिया है। कामेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी पुराने व वफादार लोगों को छोड़कर दलबदलुओं को गले लगा रही है।