{"_id":"5b538e7a4f1c1b50748b65e5","slug":"61532202618-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा फेल हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
क्षेत्र की रहने वाली एक युवती नगर के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी। शनिवार की सुबह उसने घर में रखा जहरीले पदार्थ को सेवन कर लिया। जहर खाते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ला रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजन विलाप करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह का कहना है कि छात्रा फेल हो गई थी, जिसकी वजह से वह अवसाद में थी। अवसाद के चलते ही उसने जहरीले पदार्थ को सेवन कर लिया। वही गांव में छात्रा की मौत को लेकर अलग चर्चा है।