फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   6 more people including woman found corona infected

Amroha News: महिला समेत 6 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
6 more people including woman found corona infected
अमरोहा। जिले में मंगलवार को महिला समेत छह लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मार्च से अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 23 हो गई है जबकि सक्रिय केस 18 हैं और पांच स्वस्थ हो चुके हैं।मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 136 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इनमें 78 ने आरटीपीसीआर जांच कराई तो 58 ने एंटीजन जांच कराई। जांच उपरांत 6 लोग कोरोना संक्रमित मिलें। जिनमें तहसील धनौरा क्षेत्र की एक महिला, एक 13 वर्षीय किशोर, दो पचास से बावन वर्ष के, जोया की 28 वर्षीय एक महिला, अमरोहा क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह से माह मार्च से आज जांच में कोरोना मरीजों की संख्या 23 हो गई है जबकि सक्रिय केसों की संख्या 18 है। जबकि 5 स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने लोगों से कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। घर से निकलते समय मास्क पहने और समय-समय पर हाथों को साबुन से धोते रहें। कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed