{"_id":"5e8f5c688ebc3e75db2678d5","slug":"6-mohalla-seal-in-amroha-and-zoya-jpnagar-news-mbd345686359","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा-जोया के छह मोहल्ले सील, बीस लोगों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा-जोया के छह मोहल्ले सील, बीस लोगों के सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। बुधवार को आधी रात पुलिस और डाक्टरों की टीम दोनों पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंच गई। दोनों के परिवार के 17 सदस्यों को जिला अस्पताल लाकर आइसोलेट कर दिया गया है। जहां इन 17 लोगों सहित 20 लागों के सैंपल लिए गए। दोनों संक्रमित मरीजों को मुरादाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, गुरुवार तड़के जोया के पांच और अमरोहा के एक मोहल्ले को सील कर दिया गया। इन मोहल्लों के हर रास्तों पर पुलिस का पहरा रहा। यहां कर्फ्यू जैसे हालात दिखे।
बुधवार देर रात अमरोहा के चौदह सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें से बारह सैंपल निगेटिव पाए गए, जबकि दो सैंपल पॉजिटिव मिले। जोया का एक युवक और अमरोहा के एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए। युवक मुरादाबाद के एक मदरसे में पढ़ाई करता है। जहां वह एक कोरोना संक्रमित छात्र के संपर्क में आ गया था। वहीं, बुजुर्ग अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटे हैं। दो संक्रमित मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। गुरुवार तड़के पुलिस ने जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद, खेड़ा, पधानो वाला, मुल्लाना, मुंशियान को सील कर दिया गया। वहीं, अमरोहा के मोहल्ला चौक को सील कर दिया गया। इन छह मोहल्लों में प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद कर दिए गए है। वहीं, दोनों परिवारों के 17 सदस्यों को जिला अस्पताल में लाकर आइसोलेट कर दिया गया। बाद में सभी का सैंपल लिया गया। जिसे जांच के लिए मेरठ भेज दिया गया। वहीं तीन सैंपल स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों का है।
सर्विलांस प्रभारी समेत तीन के सैंपल
कोरोना वायरस की लड़ाई शामिल सर्विलांस टीम लगातार आशंकित मरीजों के बीच काम कर रही है। टीम ने एहतियात बरतते हुए गुरुवार को खुद का सैंपल कराया। सर्विलांस प्रभारी समेत तीन लोगों ने अपने सैंपल कराए।
विज्ञापन
तीन माह की बच्ची का भी सैंपल
दोनों पॉजिटिव मरीजों के परिवार के 17 सदस्यों का सैंपल लिया गया है। इसमें युवक के परिवार जुड़े आठ लोग शामिल है। जबकि बुजुर्ग के परिवार से जुड़े नौ लोग शामिल है। इसमें एक तीन माह की बच्ची का भी सैंपल लिया गया है।