फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   5981 registered, more than 25 thousand e-rickshaws running on the roads

Amroha News: पंजीकृत 5981, सड़कों पर दौड़ रहे 25 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा

Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
5981 registered, more than 25 thousand e-rickshaws running on the roads
अमरोहा। जिले में पंजीकृत के सापेक्ष चार गुना ज्यादा ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा हादसों का कारण तो बन ही रहे हैं। वहीं, शहर-कस्बों में जाम का मुख्य कारण भी हैं। बड़ी संख्या में नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक अप्रैल परिवहन विभाग अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 5981 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि, अमरोहा शहर, जोया, गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा और नौगांवा सादात की सड़कों पर 25 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चल रहे हैं। प्रशासन ने कई बार इन पर लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। सख्ती पर दो-चार दिन समस्या से निजात मिलने के बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती है। शहर में ई-रिक्शा चालकों को किसी स्टैंड से कोई मतलब नहीं होता। चालक जहां चाहे वहां स्टैंड बना लेते हैं।
विज्ञापन

बाजार में ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियों को बैठाने या उतारने से जाम लग जाता है। रोजाना अमरोहा पूरा शहर जाम की जद में रहता है, जिसका मुख्य कारण ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन है। चालक अपने ई-रिक्शा को बेतरतीब ढंग से चलाते हैं, जो जाम का कारण बनता है। जाम लगने पर दूर-दूर तक दोनों ओर ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। कुछ दिन पहले यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। इसमें ई-रिक्शा का शहर में घुसने व बाहर निकलने का रूट तैयार किया था। कुछ दिन शहर में ई-रिक्शा का संचालन ट्रैफिक प्लान के तहत किया गया, लेकिन धीरे-धीरे प्लान चौपट हो गया और ई-रिक्शा चालक मनमानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा का मार्ग तय करना भूले अफसर

शहर में यातायात बेतरतीब है। ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर का रूट निर्धारित नहीं है। सड़कों पर जगह-जगह मनमर्जी से ई-रिक्शा खड़े होते हैं। शहर के बिजनौर रोड, कोट चौराहा, आजाद मार्ग, बड़ा बाजार, लकड़ा चौराहा पर जाम व हादसे की वजह बने हुए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ईद पर शहर में ई-रिक्शा पर रही पाबंदी

ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट है। खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने पर बाजार में ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी। साथ ही ईद की नमाज अदा होने तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रही। सभी भारी वाहनों को बाईपास से गुजारा जाएगा।


- एक अप्रैल से अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। हमारे कार्यालय में 5981 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि सड़कों पर इससे कहीं ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। बिना पंजीकृत ई-रिक्शा संचालन नहीं होने दिया जाएगा।- महेश शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article