फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   55 year old inspector dies of heart attack

Amroha News: हार्टअटैक से 55 वर्षीय दरोगा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
55 year old inspector dies of heart attack
मंडी धनौरा(अमरोहा)। हार्टअटैक से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना क्षेत्र के गांव सैरकपुर निवासी दरोगा प्रमोद कुमार (55) की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनकी तैनाती गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर में थी। परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना सैरकपुर निवासी प्रमोद कुमार वर्तमान में सूरजपुर थाने में दरोगा थे। बीती 26 जनवरी को वह अपने घर आए थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वह घर पर ही थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे अचानक सीने में तेज दर्द उठा। वह बेसुध होकर गिर गए। परिजन उनको चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए उनका पोस्टमार्टम कराया है। मृतक प्रमोद का एक पुत्र वर्तमान में गोरखपुर में प्रशिक्षु दरोगा है। बीते शुक्रवार को नगर के मोहल्ला गांधीनगर में रहने वाली 48 साल की गीता पत्नी चंद्रप्रकाश की भी हार्टअटैक से मौत हुई थी।
विज्ञापन

----
जिले में 59 दिनों में 34 लोगों की मौत
अमरोहा। जिले में हार्ट अटैक के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार की रात भी बिजली विभाग के टीजी टू, समेत तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जबकि, शनिवार रात मंडी धनौरा में दरोगा की जान हार्ट अटैक आने से हो गई। बता दें कि पिछले 59 दिनों 34 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अब तक इन लोगों की हार्ट अटैक से हुई मौत

- 8 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में 35 वर्षीय युवक की मौत।
- 8 दिसंबर को मंडी धनौरा के कुआंखेड़ा निवासी 55 वर्षीय बसपा नेता की मौत ।
- 9 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला सद्दो निवासी 38 साल के युवक की मौत।

- 10 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी 35 साल के युवक की मौत।

- 13 दिसंबर को हसनपुर तहसील के आदमपुर निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत।

- 15 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला मछरट्टा निवासी 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की मौत
- 15 दिसंबर गजरौला के मायापुरी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय युवक की मौत।

- 18 दिसंबर को हसनपुर के जेबड़ा मुस्तकम निवासी 48 वर्षीय अधिवक्ता की मौत ।
- 19 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला सुबोध नगर निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड दारोगा की मौत।
- 23 दिसंबर को गजरौला बस्ती निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।

- 24 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला चौक निवासी 50 वर्षीय भाजपा नेता की मौत।

- 31 दिसंबर को क्रिकेट खेलते समय हसनपुर निवासी कक्षा 10 के छात्र की मौत
- 19 जनवरी को हसनपुर में पांच साल की बच्ची की मौत।
- 20 जनवरी को अमरोहा शहर निवासी 35 वर्षीय गारमेंट कारोबारी की मौत।
- 20 जनवरी को अतरासी कलां निवासी 50 वर्षीय सपा कार्यकर्ता की मौत।

- 22 जनवरी को जोया निवासी 35 वर्षीय टैक्सी चालक की मौत।
- 23 जनवरी को अमरोहा शहर के मोहल्ला अफगानान निवासी 30 वर्षीय कारोबारी की मौत।
- 23 जनवरी को अमरोहा शहर के मोहल्ला बड़ा दरबार निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत।

- 23, जनवरी गजरौला में रेलवे स्टेशन रोड निवासी 65 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत।
- 24 जनवरी को बसपा जिलाध्यक्ष के 38 वर्षीय बेटे की मौत।

- 26 जनवरी को हसनपुर के मोहल्ला कंकर वाला कुआं निवासी 30 साल के युवक की मौत।
- 27 जनवरी को हसनपुर के लाल बाग मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत ।
- 29 जनवरी को अमरोहा शहर निवासी 62 वर्षीय गारमेंट कारोबारी की मौत।

- 30 जनवरी को डिडौली के कटाई के 30 वर्षीय निरपेंद्र पंवार की हार्ट अटैक से मौत।
-31 जनवरी को सपा के पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के 35 वर्षीय छोटे भाई एहतेशाम की मुंबई में जान गई। -31 जनवरी को गांव सिहाली जागीर निवासी 55 वर्षीय शौकिर खान की मेरठ में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- 1 फरवरी को अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी 52 वर्षीय शुरू परवेज की हार्ट अटैक से मौत।
- 1 फरवरी ढबारसी निवासी 40 वर्षीय मुनाजिर की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

- 2 फरवरी गजरौला के 32 वर्षीय धुरेंद्र सिंह की हार्ट अटैक आने से हुई मौत।

- 2 फरवरी मंडी धनौरा की गांधीनगर निवासी 48 वर्षीय गीता की मौत हो गई।
- 3 फरवरी हसनपुर के पतेई खादर निवासी बिजली विभाग के 48 वर्षीय टीजीटू चेतराम कश्यप की मेरठ में हार्ट अटैक आने मौत हो गई।
- 3 फरवरी पतेई खादर की 70 वर्षीय पूर्व प्रधान रामेश्वरी की मौत हार्ट अटैक से हुई।
- 3 फरवरी डिडौली निवासी 55 वर्षीय मजदूर चन्द्रपाल सिंह की अटैक आने से मौत हुई।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed