{"_id":"61f9834f3b0046049c6beaec","slug":"54-people-including-father-and-son-found-positive-199-became-healthy-jpnagar-news-mbd417685265","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत 54 लोग और मिले पॉजिटिव, 199 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र समेत 54 लोग और मिले पॉजिटिव, 199 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि छह लोग एंटीजन और ट्रूनेट की जांच में 3 पॉजिटिव मिले है। संक्रमितों में पिता-पुत्र, स्वास्थ्य कर्मी, छह किशोर, 14 महिलाएं शामिल हैं। 54 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 2563 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि मंगलवार को 199 लोग और स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि बीते तीन दिन के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 16, जोया 13, गजरौला में 6, हसनपुर में 9, धनौरा में 4 और रहरा में 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में गजरौला में एक फैक्टरी कर्मचारी, एक गांव में पिता-पुत्र, 6 किशोर, 14 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 15 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2563 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 853 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 296 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 556 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि मंगलवार को 199 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल 410 केस एक्टिव चल रहे हैं।