फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   53 students were absent in university exam

विश्वविद्यालय की दूसरे दिन की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी, 53 गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
53 students were absent in university exam
अमरोहा। स्नातक अंतिम और परास्नातक के विभिन्न विषयों की सालाना परीक्षा शुक्रवार को भी हुई। दूसरे दिन गहमागहमी रही। कई महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर खानापूर्ति हुई। दूसरे दिन 53 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों की निगरानी की गई। उत्तर पुस्तिका को जेएस हिंदू पीजी कॉलेज और गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय पीजी कॉलेज में जमा करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बरेली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक अंतिम और परास्नातक की विषयों के लिए कुल 70 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में एमए के समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। एम कॉम और बीएएमएस की परीक्षा में शामिल हुए। बीए अंतिम वर्ष में रक्षा अध्ययन की परीक्षा हुई। सुबह नौ बजे के बाद विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। यहां पर कुल 900 विद्यार्थियों के सापेक्ष 847 ने परीक्षा दी है। परीक्षा सुबह 10 से 11.30 बजे तक परीक्षा चलती रही। आंतरिक उड़ाका दल ने गेट और कक्षाओं में छात्रों की जांच की। परीक्षार्थियों को निर्धारित दूरी पर बिठाया गया। परीक्षा प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि परीक्षा तीन पाली में हुई है। दूसरे दिन 53 विद्यार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed