{"_id":"5b7db65742c792466c1006bb","slug":"51534965335-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारानगर ही नहीं पूरा खादर पड़ने लगा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारानगर ही नहीं पूरा खादर पड़ने लगा बीमार
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। खादर में बीमारी से अकेला दारानगर ही नहीं जूझ रहा है बल्कि आधा दर्जन गांव में भी जलजनित बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शीशोवाली में गुरुवार को कैंप भी लगाया गया। इस कैंप को ग्रामीणों ने नाकाफी बताया है।
गुरुवार को धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शीशोवाली में दवाईयों का वितरण गया। यह भी तब हुआ जब अमर उजाला पिछले दो दिनों से जलजनित बीमारियों की खबर प्रकाशित कर रहा है। गुुरुवार को दारानगर का हाल जाना तो हालत गंभीर मिली। दारानगर में कोई भी इंतजाम स्वास्थ्य विभाग ने नहीं किए हैं जबकि करीब आठ सौ लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। बीमारी ने गंभीर रुख अपनाया तो खादर में होने के कारण हालत विकराल हो सकते हैं। क्योंकि गांव में जाने के लिए सड़क भी नहीं है। नाव का सहारा लेकर गांव तक पहुंचना होगा। एंबुलेंस को ले जाने की कल्पना करना तो दूर की बात है।
----------------
दारानगर में लोगों के बीमार पड़ने की जानकारी नहीं है। शीशोवाली और जाटोवाली में बीमारी फैलने की जानकारी मिली थी। जिसके चलते तीन टीमें गठित कर गांव भेजी गई हैं। अब दारानगर में भी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
- रमेशचंद्र शर्मा, सीएमओ।