{"_id":"5b538f884f1c1bc6508b6235","slug":"51532202888-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में सफाई को दुरूस्त बनाने के लिए 100 कूड़ेदान रखे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में सफाई को दुरूस्त बनाने के लिए 100 कूड़ेदान रखे जाएंगे
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर 100 कूड़ेदान रखे जाएंगे। यह फैसला शनिवार को पालिका की सफाई के लिए गठित विशेष समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में नगर की दलित बस्ती सुभाष नगर में सफाई अभियान को और अधिक सघनता से चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
पालिकाध्यक्ष कार्यालय में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। एन वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि नगर में विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान रखें जाएं ताकि नागरिक अपने घरों व दुकानों का कूड़ा उनमें डाल दें। इसको मंजूरी देते हुए सफाई नायक को स्थान चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए गए। गौरव अग्रवाल ने नगर की तंग गलियों में हाथ की ठेली लगाए जाने का सुझाव दिया। दलित बस्ती सुभाष नगर व गांधी नगर में सफाई अभियान को और तेजी से चलाने का निर्णय लिया गया। नगर में मुख्य स्थानों पर दीवारों पर पेंटिंग कराने का फैसला भी किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि नगर में दो स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, रामेश्वर, राजकुमार आदि मौजूद थे।