फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   शराबी ने की होमगार्ड के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी

शराबी ने की होमगार्ड के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी

Fri, 09 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने की होमगार्ड के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी
शराबी ने होमगार्ड के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर के यहां ड्यूटी करके लौट रहा था होमगार्ड

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
डिप्टी कलक्टर के यहां ड्यूटी करके लौट रहे होमगार्ड के साथ शराबी ने मारपीट कर दी, मारपीट में होमगार्ड की वर्दी फट गई। अति व्यस्ततम चौराहों में शुमार टीपी नगर चौराहा पर होमगार्ड के साथ मारपीट होती देख भीड़ लग गई। लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस पहुंच गई। शराबी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

होमगार्ड बलराम की डिप्टी कलक्टर के यहां ड्यूटी चल रही है। वह बृहस्पतिवार की शाम 7.30 बजे डिप्टी कलक्टर के यहां ड्यूटी करके लौट रहा था। वह टेंपो से टीपी चौराहा पर आकर उतरा। वह उतर कर चंद कदम चला होगा कि इसी बीच नशे में धुत एक व्यक्ति वहां आ धमका। गाली गलौच कर होमगार्ड से लिपट गया। उसके साथ मारपीट करने लगा। होमगार्ड की वर्दी फट गई। होमगार्ड के साथ मारपीट होती देख भीड़ लग गई। खासा हंगामे की स्थिति बन गई। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच पर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। व्यक्ति, होमगार्ड का रिश्तेदार बताया जा रहा है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed