फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   51 -year -old female village head passed MA

Amroha News: 51 वर्षीय महिला ग्राम प्रधान ने पास की एमए की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
51 -year -old female village head passed MA
हसनपुर (मुरादाबाद)। कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। यदि मनुष्य में पढ़ाई की ललक है, तो वह किसी भी उम्र में पढ़ाई कर सकता है। ऐसा ही एक उदाहरण प्रस्तुत किया है महिला ग्राम प्रधान लता सागर ने। उन्होंने 51 वर्ष की उम्र में एमए की परीक्षा राजनीति विज्ञान में पास की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा की प्रधान लता सागर ने पद के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए व्यक्तिगत रूप से पढ़ाई चालू रखी। पहले 55.83 प्रतिशत अंकों से पहले ग्रेजुएशन किया और अब राजनीति विज्ञान से एमए पूरा किया। उन्होंने राजकीय पीजी कॉलेज हसनपुर से रूहेलखंड विश्वविद्यालय के तहत व्यक्तिगत रूप से परीक्षा पास की है। वह हसनपुर में राम सरन आंबेडकर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक भी हैं। लता का कहना है की शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती। किसी भी उम्र में पढ़ाई की जा सकती है। वे कहती हैं महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाहिए और उच्च डिग्री लेकर समाज में मिसाल पैदा करनी चाहिए। जब उनकी शादी हुई तो वह केवल 10वीं पास थीं। बाकी की पढ़ाई उन्हाेंने बाद में पूरी की। उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें बेटा अंकुर सेठी लेखपाल पर कार्यरत हैं, मंझली बेटी जौली की शादी हो चुकी है जो बीटीसी पास हैं सबसे छोटी बेटी हिमानी बीएड कर चुकी हैं। इनके पति महेश सागर माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल में सरकारी अध्यापक पद पर पीपली दाऊद में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed