{"_id":"6907b8c9e6857536f90c153e","slug":"50-work-of-upgradation-of-two-kasturba-schools-in-the-district-completed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150796-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले के दो कस्तूरबा विद्यालयों के उच्चीकरण का 50 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले के दो कस्तूरबा विद्यालयों के उच्चीकरण का 50 फीसदी काम पूरा
Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में अमरोहा व मंडी धनौरा ब्लॉक के दो कस्तूरबा विद्यालयों के उच्चीकरण का काम शुरू हो गया है। दोनों विद्यालयों का करीब 50 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। विद्यालयों के उच्चीकरण पर 8.34 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
जिले में संचालित आठ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 100-100 सीटें हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ रहने और खाने की निशुल्क सुविधा दी जाती है। लेकिन आठवीं के बाद आठवीं के बाद छात्राओं के सामने पढ़ाई की समस्या आती है। परिवार की आर्थिक कमजोरी के चलते काफी छात्राएं आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं।
समस्या को देखते हुए सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों में इंटर तक की पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए पहले चरण में दो कस्तूबा विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमे अमरोहा ग्रामीण व मंडी धनौरा के विद्यालय शामिल किए गए थे। हालांकि स्कूलों में अगली कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया। वहीं, स्कूलों के भवनों को पूरा करने के लिए निर्माण का कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है। एक विद्यालय के उच्चीकरण पर 4.17 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
अमरोहा ब्लॉक के स्कूल के लिए गजस्थल व मंडी धनौरा के लिए पपसरी खादर में स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों विद्यालयों का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। अगले सत्र की शुरुआत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
-- --