फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50 thousand rupees blown from the account by changing the atm card

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees blown from the account by changing the atm card
एटीएम कार्ड बदलकर अधिवक्ता के खाते से पचास हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट पश्चिमी निवासी रामनाथ सिंह तहसील में अधिवक्ता हैं। वह मंगलवार दोपहर को नगर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बराबर में स्थिति एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। यहां उन्होंने एटीएम में कार्ड लगाकर पांच हजार रुपये निकाले और कार्ड लगा रहने दिया। इस बीच वहीं खड़े एक युवक ने उनका कार्ड निकाल लिया बदल कर अपना कार्ड उनको थमा दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अधिवक्ता मालूम हुआ कि उनके खाते से पचास हजार रुपये साफ कर दिए गए हैं। जानकारी मिलते ही अधिवक्ता के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत एटीएम पर पहुंचकर जांच की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक कार में बैठकर जाता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी से अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव सुरमित कुमार गुप्त एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष फतेह सिंह ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। गायब की गई रकम को वापस दिलाया जाए। कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed