{"_id":"67b3a3d8d199b217a70c90a8","slug":"50-hand-pumps-will-be-installed-at-railway-stations-and-gates-for-drinking-water-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-134539-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेयजल के लिए रेलवे स्टेशन और फाटकों पर लगाए जाएंगे 50 हैडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेयजल के लिए रेलवे स्टेशन और फाटकों पर लगाए जाएंगे 50 हैडपंप
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
सात रेलवे स्टेशन समेत दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर बने फाटकों पर पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए 50 हैंडपंप लगाए जाएंगे। जिन पर रेलवे का कार्य विभाग 60 लाख रुपये खर्च करेगा। कई स्थानों पर हैंडपंप लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। भीषण गर्मी शुरू होने से पहले ही काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
हैंडपंप लगाने का जिम्मा रेलवे के कार्य विभाग को दिया गया है। जिसके द्वारा लोधीपुर, काफूरपुर, महेशरा और कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर पांच-पांच हैंडपंप लगाए जाएंगे। हकीमपुर रेलवे स्टेशन और चक्कालीलेट हाल्ट पर चार-चार और कैलसा स्टेशन पर तीन हैंडपंप लगाए जाने की तैयारी है। गजरौला स्टेशन पर भी लगाए जाएंगे, मगर अभी यहां हैंडपंप की संख्या का निर्धारण नहीं किया गया है।
उधर, रेलवे लाइन पर मुरादाबाद से गाजियाबाद तक बने रेलवे फाटकों पर भी हैंडपंप लगाए जाएंगे। कई फाटक पर हैंडपंप नहीं हैं। जबकि कुछेक पर लगे हैंडपप काफी पुराने हो गए। उनका पानी पीने के लिए लायक नहीं है। जिसके चलते रेलवे के कर्मचारियों के साथ ही फाटक से गुजरने वाले लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेयजल की इस परेशानी को दूर करने के लिए ही रेलवे ने स्टेशनों के साथ ही फाटकों पर भी नए हैंडपंप लगवाने का निर्णय लिया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल का कहना है कि हैंडपंप का काम शुरू कर दिया गया है। हैंडपंप लगाने पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।